04 January Current Affairs

 

Newscreater24

04 January Current Affairs

1. हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, लंदन में प्रॉपर्टी स्वामित्व के मामले में भारतीय पहले स्थान पर हैं।

2. केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2025 से 'वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन' योजना शुरू की है।

3. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत उत्तर प्रदेश के लिए 272 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है।

4.1 जनवरी 2025 से रूस में नया पर्यटक कर लागू हुआ है।

5. हाल ही में दिल्ली में 'पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना' शुरू की गई है।

6. रक्षा मंत्रालय ने वर्ष 2025 को 'सुधारों का वर्ष' घोषित किया है।

7. उत्तर प्रदेश सरकार ने 26 जनवरी 2025 तक 'संस्कृति उत्सव' की घोषणा की है।

8. वित्त वर्ष 2024 में भारत के कॉफी निर्यात में 29 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।* 

9. 2014 के बाद से सरकार ने 3.74 लाख किमी ग्रामीण सड़कें बनाई हैं।

10. हाल ही में उत्तराखंड वन विभाग ने 'महाभारत वाटिका' की स्थापना की है।

11.श्रीलंकाई नौसेना ने हाल ही में 20 भारतीय मछुआरों को रिहा किया है। 

12. भारत के लोकपाल ने 16 जनवरी को "लोकपाल दिवस" के रूप में नामित किया है।

13. स्विट्ज़रलैंड ने हाल ही में सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाया है।

14. गुजरात सरकार ने 'वाव-थराद' को नया जिला घोषित किया है। 

15. पाकिस्तान 1 जनवरी 2025 से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजस्थान के प्रतीक चिन्ह`